Type Here to Get Search Results !

Krishna Janam


 



कृष्ण पक्ष की अष्टमी अर्धरात्रि बुधवार

कारागृह में कंस के भयो कृष्ण अवतार |
सिंह राशि के सूर्य है उदित उच्च के चंद्र
देवन दीन्हि दुंदुभि, तार मध्य स्वर मन || 1

मेघ निछावर हो रहे बरसे सौ सौ धार
दमक दमक दामिनी कहे देखौं मुख एक बार |
छत्र बन्यौ ब्रजराज हित फ़न फैलाए नाग
मथुरा तेरे त्याग से जागे ब्रज के भाग ||  2

जाने जमुना जग नहीं श्री हरी को अवतार
पावन पद परसन चढ़ी बढ़ी जमुन जल धार |
धार मध्य वसुदेव जब अकुलाए असहाय
श्री हरी ने रवि सुताये हित दियो चरण लटकाए || 3

चली कुमारी नंदिनी आए नंद कुमार |
त्याग बिना संभव नहीं जीव जगत उद्धार ||

अत्याचारी कंस की कुमति बनी तलवार |
अंत तुझे खा जाएगा तेरा अत्याचार ||4


दया धर्म जब जब घटे बढ़े पाप अभिमान |
तब तब जग में जन्म ले जग पालक भगवान || 5

धीर धरो माँ देवकी दूर न दिन सुख मूल |
अश्रु बनेंगे जननी के कल्पलता के फूल || 6

मनमोहन की मोहिनी हरे अहम अभिमान |
माया को मोहित करें मोहन की मुस्कान || 7


मावा माखन दूध दही जगे ना इनमे ज्योत |
ज्योत जगे घृत दीप में घृत ना तपे बिन होत || 8

नाथो विषधर कालिया निर्मल कर दियो नीर |
गूँजेगी मुरली मधुर जीवन जमुना तीर || 9


पापी है दोनों असुर अहंकार अभिमान |
दोनों का मर्दन करे तत्सदीय भगवान || 10


गोवर्धन धारण करें लीलाधर बृजराज |
मोर मुकुटधर वेणुधर गिरिधर बन गए आज ||

क्षमा मांग ली इंद्र ने माँगा यह वरदान |
नारायण रखिये सदा नर अर्जुन का ध्यान ||

गो पृथ्वी वाणी किरण गति मती माता ज्ञान |
गौमाता को पूजकर तिलक करें भगवान ||

मारक संहारक नहीं उद्धारक श्रीनाथ
सदगती पाई असुर ने मर कर हरी के हाथ |
कुमति गई पाई सुमति अहम् बन गया हंस
नारायण जी के दर्शन हुए शांत हो गया कंस ||

आत्मा अमर अमोघ है नहीं सांच को आंच |
पाण्डु पंच गुण हो गए आए पांडव पाँच ||

रीति नीति विद्या विनय द्वार सुमति के चार |
प्रीति पात्र होगा वही जिसका हृदय उदार ||

जन्म मरण के मध्य है जीवन कर्म प्रधान |
उज्ज्वल जिसका कर्म हो जीवन वही महान ||

माता ममता मूर्ति के पंच पुजारी प्राण |
माता का आशीष ही पुत्रो का कल्याण ||

समाप्त 

_____________________________________________________



नन्द जी के आंगन में बज रही आज बधाई,
सो सो बार बधाई लोको यहाँ लाखो बार बधाई,

चमत्कार सा हुआ है लोगो हो गयी बात निराली,
और रात रात में नन्द बाबा की दाड़ी हो गयी काली,
नन्द जी के........

साठ साल के बुडे देखो हो गये आज जवान,
नाचे कुदे धूम मचाये गाये मीठी तान,
नन्द जी के.......

मात यशोदा सब गोपियाँ को वस्त्र लुटावे,
गोप गोल सब हिल मिल कर के,
बाबा को नाच नचावे,.
नन्द जी के.......

जुग जुग जियो लाल तुम्हारा ये अशीष हमारी,
ऐसे देहि सब ही मिल कामे ब्रिज बनवारी ,
नन्द जी के......




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

अध्यात्म स्पेशल